परीक्षा देकर लौट रहे छात्र की सड़क हादसे में मौत

 


              श्री अवध डाटकाम    9839627223

रिपोर्ट - प्रभात सिंह 

बरसठी /जौनपुर :-- स्थानीय हशिया गांव में एक अनियंत्रित बाइक सड़क किनारे लगे खंभे से टकरा गई जिससे परीक्षा देकर लौट रहा छात्र दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गया।

थाना क्षेत्र के मंगरी गांव निवासी बिएससी के छात्र आदर्श की परीक्षा देकर घर वापस लौटते समय सड़क दुर्घटना में मौत हो जाने से परिवार समेत पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई। मृतक अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था। हादसे की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस घायल छात्र को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। दुर्घटना की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार मंगरी गांव निवासी आदर्श उपाध्याय (24) पुत्र आनंद उपाध्याय पल्सर बाइक से हंडिया में बीएससी की परीक्षा देकर अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान हशिया गांव में उनकी बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगे खंभे से टकरा गई। दुर्घटना में उनके सिर में गंभीर चोट लग गई और वह गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने घायल छात्र को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। युवक के मौत की खबर मिलते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई।

बताया जाता है कि मृतक के पिता आनंद उपाध्याय गांव के कोटेदार हैं। आदर्श परिवार का इकलौता बेटा था उसकी एक बहन है। बेटे की असमय मौत से माता-पिता गहरे सदमे में हैं।

Post a Comment

0 Comments