दरोगा साहब पांच हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

 

            श्री अवध डाटकाम  9839627223

रिपोर्ट - मिथिलेश जायसवाल 

बहराइच। जनपद बहराइच में रिश्वतखोरी का धंधा खूब फल फूल रहा है इसी बीच एंटी करप्शन टीम की एंट्री होने के बाद से लगातार पुलिस विभाग सहित अन्य विभाग के कर्मचारी, अधिकारी भी एंटी करप्शन टीम के हत्थे चढ़ रहे हैं। मंगलवार को रिसिया थाना क्षेत्र में एंटी करप्शन की टीम ने रिसिया थाने में तैनात सब इंस्पेक्टर सुभाष चंद्र चौहान को पांच हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों  गिरफ्तार किया है। आरोप है कि दरोगा ने पीड़ित को मुकदमे से बचाने के लिए पचास हजार रुपए रिश्वत की मांग की थी। काफी मान मनौव्वल के बाद पांच हजार रुपए पर मामला तय हुआ इधर पीड़ित ने एंटी करप्शन टीम गोंडा से संपर्क किया एंटी करप्शन टीम के द्वारा दिए गए निर्देश के क्रम में पीड़ित जब रिश्वत लेकर दरोगा सुभाष चंद्र चौहान के सरकारी आवास पर पहुंचा और जैसे दरोगा ने रिश्वत ली आसपास मौजूद एंटी करप्शन टीम ने दरोगा को रंगे हाथों दबोच लिया इस दौरान थाना परिसर में अफरा तफरी का माहौल रहा।

Post a Comment

0 Comments