श्री अवध डाटकाम 9839627223
बरसठी / जौनपुर :-- स्थानीय पुलिस ने अवैध असलहा, कारतूस के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से एक मोटरसाइकिल बरामद किया है। गिरफ्तार आरोपितों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर चालान न्यायालय भेज दिया।
मिली जानकारी के अनुसार स्थानीय पुलिस टीम क्षेत्र में गश्त एवं संदिग्ध व्यक्तियों की जांच कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर की सूचना पर भदरांव नहर पुलिया के पास से मड़ियाहूं थाना क्षेत्र के कसाब टोला निवासी जहीर अहमद कुरैशी तथा बरसठी थाना के गनेशपुर गांव निवासी कन्हैया यादव को गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान उनके कब्जे से एक तमंचा 315 बोर, दो जिंदा कारतूस 315 बोर, दो जिंदा कारतूस 30.06 बोर तथा एक हीरो स्प्लेंडर मोटरसाइकिल बरामद हुई।पुलिस के अनुसार मामले में धारा 3(5)/109 बीएनएस के साथ धारा 3/25 आर्म्स एक्ट की बढ़ोत्तरी की गई है।
थानाध्यक्ष ने बताया कि गिरफ्तार जहीर अहमद कुरैशी शातिर किस्म का अपराधी है। उसके खिलाफ मड़ियाहूं, बरसठी तथा अन्य थानों में हत्या के प्रयास, आर्म्स एक्ट, गोवध निवारण अधिनियम, पशु क्रूरता अधिनियम तथा गैंगस्टर एक्ट समेत विभिन्न धाराओं में 10 से अधिक मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार वह पूर्व में भी कई बार जेल जा चुका है। वहीं दूसरे आरोपी कन्हैया यादव के विरुद्ध यह पहला आपराधिक मुकदमा दर्ज किया गया है।

0 Comments