श्री अवध डाटकाम 9839627223
महराजगंज / जौनपुर :- स्थानीय थाना क्षेत्र के भटपुरा गांव में उस समय हड़कंप मच गया जब सड़क किनारे झाड़ियों के बीच एक बोरे में नवजात शिशु देखा गया। राहगीरों की सूचना पर मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस नवजात शिशु को तत्काल उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाते हुए उस कलयुगी मां की तलाश में जुट गई जिसके द्वारा ऐसा निन्दनीय कार्य किया गया है। चिकित्सकों के अनुसार बच्चे की हालत फिलहाल स्थिर है और उसका उपचार जारी है। घटना को लेकर स्थानीय लोगों में तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गईं। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है तथा नवजात को वहां छोड़ने वाले व्यक्ति की पहचान करने में जुटी हुई है।
पुलिस का कहना है कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है और जल्द ही जिम्मेदार व्यक्ति तक पहुंचने का प्रयास किया जाएगा।

0 Comments