श्री अवध डाटकाम 9839627223
रिपोर्ट - प्रभात सिंह
बरसठी /जौनपुर - स्थानीय थाना क्षेत्र के एक गांव की नाबालिग किशोरी के लापता होने की खबर प्रकाश में आई है परिजन की शिकायत पर पुलिस ने एक युवक के खिलाफ भगाने का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार धनापुर गांव निवासी एक व्यक्ति ने तहरीर देकर बताया कि उनकी 16 वर्षीय पुत्री एक जून की शाम कटवार बाजार स्थित बैंक में केवाईसी संबंधी कार्य के लिए गई थी। देर शाम तक घर नहीं लौटने पर परिजनों ने उसकी तलाश की, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिल सकी। परिजन पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया गया है कि कांटी गांव निवासी अभिषेक सरोज किशोरी के संपर्क में था और उसे बहला-फुसलाकर अपने साथ भगा ले गया है। परिजनों की शिकायत के आधार पर पुलिस ने बीएनएस की धारा 137(2) के तहत प्राथमिकी दर्ज की है। थाना प्रभारी जयप्रकाश यादव ने बताया कि परिजनों की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज आवश्यक कार्यवाही की जा रही है।

0 Comments