जमीनी विवाद एवं शांति भंग के आरोप में पांच गिरफ्तार



 सुजानगंज / जौनपुर  :-- स्थानीय पुलिस ने एक जमीनी विवाद में शांति भंग की आशंका देखते हुए पांच लोगों को गिरफ्तार कर सभी आरोपियों का चालान कर न्यायालय भेज दिया। 

मिली जानकारी के अनुसार बुधवार को ग्राम सभा भुईधरा में जमीन कब्जे को लेकर दो पक्षों कहासुनी होते होते बात मारपीट में बदल गई। सूचना पर  पहुंची पुलिस ने  दोनों पक्षों को थाने ले आई। दोनों पक्षों में सुलह समझौते का प्रयास किया गया लेकिन सुलह समझौता नहीं बन पाया । पुलिस ने गुरुवार को विधिक कार्यवाही करते हुए गिरफ्तार आरोपियों नरेन्द्र पाण्डेय (40), सचिन तिवारी (22), गंगाधर पाण्डेय (48), हरिगोविन्द तिवारी (35) और दीपक तिवारी (28) निवासी भूईंधरा थाना सुजानगंज का चालान न्यायालय भेज दिया। थानाध्यक्ष अमित कुमार पांडेय ने बताया कि क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए ऐसे अभियान लगातार जारी रहेंगे।

Post a Comment

0 Comments