श्री अवध डाटकाम 9839627223
रिपोर्ट - दिलीप सिंह
इटियाथोक /गोंडा :- जिले के थाना इटियाथोक क्षेत्र के ग्राम भवानीपुर कला निवासी नवाब अली पुत्र लाल मोहम्मद ने बिजली बिल जमा कराने के नाम पर ₹30 हजार की कथित ठगी किए जाने का आरोप लगाते हुए थाना प्रभारी को प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है। प्रार्थना पत्र के अनुसार, नवाब अली का आरोप है कि विद्युत विभाग में कार्यरत एक कर्मचारी ने उनसे बिजली बिल जमा कराने के नाम पर लगभग ₹30,000 लिए थे। आरोप है कि उक्त धनराशि विभाग में जमा नहीं की गई। जब उन्हें इसकी जानकारी हुई तो उन्होंने मामले की शिकायत आईजीआरएस पोर्टल पर दर्ज कराई।
पीड़ित का कहना है कि शिकायत की जांच के बाद विद्युत विभाग द्वारा संबंधित कर्मचारी के विरुद्ध विस्तृत जांच एवं आवश्यक कार्रवाई की संस्तुति भी की गई है। इसके बावजूद अब तक उनकी धनराशि वापस नहीं मिली है।नवाब अली ने अपने प्रार्थना पत्र में कहा है कि उनके साथ धोखाधड़ी हुई है तथा उनकी रकम का दुरुपयोग किया गया है। उन्होंने पुलिस से मामले की निष्पक्ष जांच कर आरोपित के विरुद्ध विधिक कार्रवाई करने और उनकी धनराशि वापस दिलाने की मांग की है। थाना इटियाथोक पुलिस ने प्रार्थना पत्र प्राप्त कर मामले की जांच शुरू कर दी है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

0 Comments