श्री अवध डाटकाम 9839627223
रिपोर्ट - दिलीप सिंह
इटियाथोक /गोंडा :- स्थानीय क्षेत्र के बगाही गांव के पास रेलवे ट्रैक के किनारे एक किसान का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान 30 वर्षीय किसान राजेश शर्मा के रूप में हुई है। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
मिली जानकारी के अनुसार रविवार सुबह ग्रामीणों ने रेलवे ट्रैक के पास एक युवक का शव देखा और इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच-पड़ताल में जुटी। शव की पहचान बगाही निवासी राजेश शर्मा के रूप में हुई घटना के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
प्रभारी निरीक्षक कमलाकांत त्रिपाठी ने बताया कि प्रथम दृष्टया युवक की मौत ट्रेन की चपेट में आने से प्रतीत हो रही है। हालांकि मौत के वास्तविक कारणों का अभी पता नहीं चल सका है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

0 Comments