अनियंत्रित होकर गड्ढे में गिरी बाइक, सवार घायल

 


रिपोर्ट - प्रभात सिंह 

बरसठी / जौनपुर :-  स्थानीय थाना क्षेत्र के धनापुर तिराहे के पास गुरुवार दोपहर एक बाइक सवार युवक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गड्ढे में गिर गया। हादसे में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।

मिली जानकारी के अनुसार, यूपी 66 एन 9438 नंबर की बाइक से जा रहा करीब 30 वर्षीय युवक धनापुर तिराहे से कटवार रोड की ओर जा रहा था। तिराहे से करीब 100 मीटर आगे पहुंचते ही उसकी बाइक अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे गड्ढे में जा गिरी। दुर्घटना में युवक के सिर और पेट में गंभीर चोटें आईं है। सूचना मिलने पर पीआरबी 112 पुलिस और 108 एंबुलेंस मौके पर पहुंची। घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बरसठी ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। वही पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त बाइक को कब्जे में लेकर थाने भिजवा दिया है।

Post a Comment

0 Comments