श्री अवध डाटकाम 9839627223
रिपोर्ट - रंजीत तिवारी
गोंडा :- जिले के कटरा रेंज क्षेत्र में बगैर परमिट हरे पेड़ों का अवैध कटान थमने का नाम नहीं ले रहा है वन माफिया दिन रात बेधड़क होकर हरियाली पर आरा चला रहे हैं यहां आम ,गूलर सीसम सागौन तुन जैसे प्रतिबंधित पेड़ ठेकेदार के बलि चढ़ रहे हैं । शिकायत पर भी कार्रवाई न होना विभागीय जिम्मेदारों के कार्यशैली पर प्रश्न चिन्ह बन चुका है । बता दें कटरा रेंज क्षेत्र अंतर्गत पंडरी पारा सराय में पांच पेड़ आम, शिवगढ़ के मजरा बनकटवा यानी राजकीय नलकूप के बगल एक दर्जन से अधिक सागौन व दो पेड़ हरा आम अचल नगर कृपाराम सोनकर के घर के सामने करीब एक दर्जन सागौन वह चौरी परिहार रोड किनारे तीन हरे आम के पेड़ बगैर परमिट ठेकेदार काट कर उठा ले गए । इसी तरह क्षेत्र भर में बेलगाम लकड़हारे भय मुक्त होकर हरियाली को नष्ट कर रहे हैं और इधर शिकायत करने के बावजूद भी विभागीय अधिकारी कर्मचारी कार्रवाई करने का जहमत नहीं उठा रहे हैं जो एक गंभीर विषय है। जब इस संबंध में जब जिला उद्यान अधिकारी गोंडा से बात की गई तो उन्होंने जांच कर कार्यवाही करने का आश्वासन दिया है।
एक तरफ जहां शासन प्रशासन पर्यावरण संरक्षण के लिए वृहद पौधरोपण का कार्यक्रम चला कर पर्यावरण को सही रखने का प्रयास कर रहा है वहीं मनबढ़ वन माफिया सरकार की मंशा पर बेखौफ होकर आरा चला रहे हैं।

0 Comments