प्रदेश में पड़ रही तेज गर्मी और हीट वेव के चलते प्राथमिक विद्यालयों का ग्रीष्मावकाश बढ़ाने की मांग उठी है। स्नातक खण्ड वाराणसी के एमएलसी आशुतोष सिन्हा ने अपर मुख्य सचिव, बेसिक शिक्षा विभाग को पत्र लिखकर छुट्टियां आगे बढ़ाने का अनुरोध किया है। एमएलसी ने पत्र में कहा कि मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में भी तापमान सामान्य से अधिक रहने की चेतावनी दी है। ऐसे में दिन के समय स्कूलों का संचालन शिक्षकों व बच्चों के स्वास्थ्य के लिए जोखिम भरा हो सकता है।
पत्र में यह भी उल्लेख किया गया है कि प्रदेश के अधिकांश प्राथमिक शिक्षक इन दिनों जनगणना व अन्य शासकीय कार्यों में व्यस्त हैं। इससे उन पर पहले से ही अतिरिक्त कार्यभार है। विद्यालय खुलने पर शिक्षकों व विद्यार्थियों दोनों को परेशानी होगी। आशुतोष सिन्हा ने शासन से अनुरोध किया है कि भीषण गर्मी और शिक्षकों की व्यस्तता को देखते हुए प्राथमिक विद्यालयों का ग्रीष्मावकाश कुछ समय के लिए और बढ़ाया जाए, ताकि बच्चों व शिक्षकों के स्वास्थ्य व सुरक्षा को सुनिश्चित किया जा सके।

0 Comments