एक पेड़ मां के नाम, पौधरोपण के साथ मनाई गई पुण्यतिथि

श्री अवध डाटकाम   9839627223

सुजानगंज/जौनपुर :-  सुजानगंज क्षेत्र के बेर्रा गांव में स्थित जयराजी कन्या जूनियर हाईस्कूल की संस्थापिका जयराजी देवी की 18वीं पुण्यतिथि बुधवार, 18 जून को श्रद्धा के साथ मनाई गई। विद्यालय प्रबंधक मनोरमा/ लाल चंद्र निषाद ने विद्यालय परिसर में माता जयराजी देवी के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर उन्होंने अपनी माता की स्मृति में आम और नींबू के फलदार पौधे रोपित किए। 

माता जी को याद करते हुए लाल चंद्र निषाद  ने बताया कि जयराजी देवी अत्यंत सरल स्वभाव की कर्मठ गृहिणी थीं। गरीबी में जीवन जीते हुए भी उन्होंने 1996 में कन्या शिक्षा के लिए इस विद्यालय की स्थापना की। उनका उद्देश्य हर वर्ग की बेटियों को शिक्षा से जोड़ना था। उनका जीवन संघर्ष और समर्पण का प्रतीक रहा। इस अवसर पर डॉ. विद्यासागर त्रिपाठी, एमपी पटेल और मंगला प्रसाद गिरि ने भी जयराजी देवी के व्यक्तित्व व कृतित्व पर प्रकाश डाला। लोगों ने कहा कि समाज के उत्थान के लिए जयराजी देवी जैसी महिलाओं की आज भी आवश्यकता है। उनके आदर्श आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणास्रोत हैं।

Post a Comment

0 Comments