श्री अवध डाटकाम   9839627223

मोतीपुर / बहराइच :-- भारत नेपाल सीमा क्षेत्र से रविवार देर रात सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) व मोतीपुर पुलिस की संयुक्त कार्यवाही में एक नेपाली तस्कर गिरफ्तार किया गया जिसके कब्जे से 12 ग्राम स्मैक बरामद हुई है। एसएसबी के कमांडेंट कैलाश चंद्र रमौला ने बताया कि भारत नेपाल सीमा क्षेत्र से एसएसबी की टीम ने थाना मोतीपुर के चौकी बलई गांव के पास से रात में एक संदिग्ध व्यक्ति को गिरफ्तार किया जिसकी पहचान विक्रम चौधरी उम्र 30 वर्ष निवासी वार्ड नंबर 5 गुलरिया जिला बर्दिया राष्ट्र नेपाल के रूप में हुई।उन्होंने बताया कि पकड़े गए व्यक्ति के पास से 15 ग्राम स्मैक बरामद हुई है गिरफ्तार आरोपी को जेल भेज दिया गया है।