रिपोर्ट - प्रभात सिंह
बरसठी / जौनपुर :-- थाना क्षेत्र के सहरमा (दुर्गागंज) गांव में पुरानी रंजिश को लेकर हुई मारपीट में एक युवक घायल हो गया। पुलिस ने 14 नामजद समेत अन्य अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
उक्त गांव निवासी अरबाज खान की तहरीर पर दर्ज प्राथमिकी के अनुसार, रविवार पूर्वाह्न पुरानी रंजिश को लेकर पड़ोसी पक्ष के लोग लाठी-डंडा और लोहे की रॉड लेकर पहुंच गए। इस दौरान उसके चचेरे भाई करीम रहमानी की पिटाई कर दी गई, जिससे उसके सिर में चोट आई और वह बेहोश होकर गिर पड़ा। बीच-बचाव करने पहुंचे अरबाज खान को भी चोटें आईं। शोर सुनकर मौके पर पहुंचे परिजनों और ग्रामीणों ने किसी तरह मामला शांत कराया तथा घायल को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया। थानाध्यक्ष जय प्रकाश यादव ने बताया कि तहरीर के आधार पर सकील, सद्दाम, मोहम्मद तस्लीम, इजहार, आश मोहम्मद, नवाब, आफताब, अफजल, रेहान, सलामत, इरफान, नादिर और आरिफ समेत 14 नामजद तथा अन्य अज्ञात लोगों के खिलाफ बीएनएस की विभिन्न धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर विवेचना की जा रही है।

0 Comments