जरूरतमंद को अंगवस्त्र देकर मनाई गई पुण्यतिथि

         श्री अवध डाटकाम  9839627223

 सुजानगंज/ जौनपुर  :- स्थानीय क्षेत्र के भाऊपुर गांव में उदार दिल पुत्रों द्वारा जरूरतमंद लोगों को अंगवस्त्र देकर माता जी छोटका देवी एवं पिता जी राम करन की 17वीं पुण्यतिथि मनाई गई।

इस अवसर पर उनके  सुपुत्र वीरेंद्र यादव एवं धर्मेंद्र यादव द्वारा पैतृक आवास भाऊपुर, सोनहिता जौनपुर में वार्षिक पुण्यतिथि कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर उपस्थित क्षेत्र के सम्मानित अतिथिगणों एवं ग्रामीणों ने दिवंगत पुण्यात्माओं के चित्रों पर श्रद्धासुमन अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी।कार्यक्रम में दोनों भाइयों ने अतिथियों के करकमलों द्वारा सैकड़ों अनाथ, विधवा, विकलांग एवं अभावग्रस्त गरीब महिलाओं को अंगवस्त्र वितरित कर मानव सेवा का अनुकरणीय कार्य किया। यह सेवा कार्य पिछले कई वर्षों से निरंतर होता आ रहा हैं जिसकी सभी उपस्थित लोगों ने भूरि-भूरि प्रशंसा की।

       कार्यक्रम की अध्यक्षता उ प्र प्राथमिक शिक्षक संघ के प्रदेश महामंत्री/जिलाध्यक्ष श्री अनिल कुमार यादव ने की। मुख्य अतिथि के रूप में माननीय पूर्व संयुक्त शिक्षा निदेशक जिला विद्यालय निरीक्षक एवं उप शिक्षा निदेशक श्री चंद्रजीत सिंह यादव (वाराणसी खंड निर्वाचन से स्नातक एमएलसी प्रत्याशी) तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में माननीय सार्वजनिक इंटर कॉलेज गोहका के वरिष्ठ शिक्षक श्री शैलेंद्र कुमार पांडे, विकासखंड रामपुर के पूर्व प्रमुख धीरेंद्र कुमार यादव 'पप्पू' उपस्थित रहे।अन्य प्रमुख अतिथियों में प्रधानाचार्य सूर्यनाथ यादव पूर्व जिला मंत्री शैलेंद्र सरोज संयुक्त शिक्षा संयुक्त मंत्री विजय प्रकाश गौतम सर्वोदय इंटर कॉलेज शाहपुर के प्रवक्ता अजय यादव, और शिक्षक विनोद कुमार पाल शामिल रहे।

मुख्य अतिथि श्री चंद्रजीत सिंह यादव ने दिवंगत पुण्यात्माओं को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि उनके स्नेह, त्याग, संस्कार एवं आदर्शों की सुंदर मिसाल उनके पुत्र एवं परिवार प्रस्तुत कर रहे हैं। विशिष्ट अतिथि श्री शैलेंद्र कुमार पांडे ने कहा कि समाज को यह संदेश मिल रहा है कि माता-पिता का सम्मान एवं उनके आदर्शों का पालन जीवन का सर्वोच्च कर्तव्य है।

विशिष्ट अतिथि जिला कोषाध्यक्ष राम नारायन बिन्द ने कहा कि निश्चित रूप से वे माता-पिता धन्य हैं जिन्होंने प्रांतीय अध्यक्ष माननीय धर्मेंद्र यादव जैसे सुयोग्य, संस्कारी एवं आज्ञाकारी पुत्र को जन्म दिया। वरिष्ठ शिक्षक श्री राय साहब ने दोनों भाइयों द्वारा किए जा रहे सामाजिक कार्यों की सराहना की। रामपुर के पूर्व उप प्रमुख श्री धीरेंद्र कुमार यादव पप्पू ने कहा कि ऐसे पुत्र विरले ही होते हैं जो प्रतिवर्ष अपने माता-पिता की पुण्यतिथि पर गरीबों एवं जरूरतमंदों की सेवा कर उनकी स्मृतियों को जीवंत बनाए रखते हैं। समाजसेवी श्री अनिल कुमार रोडवेज ने कहा कि समाज सदैव इन दिवंगत महान आत्माओं तथा उनके सुपुत्रों के प्रति कृतज्ञ रहेगा। जवाहरलाल नेहरू इंटर कॉलेज आनापुर के वरिष्ठ शिक्षक शैलेंद्र सरोज ने गीतों के माध्यम से भावांजलि अर्पित की। जनता इंटर कॉलेज बरसठी के वरिष्ठ राकेश कुमार ने कहा कि लायक़ पुत्रों द्वारा लेकिन किसी बहाने गरीबों एवं अभावग्रस्तों की सदैव सेवा करने को मां-बाप के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि कहा। बेसिक शिक्षा विभाग से डॉ विनोद कुमार पाल ने अपने वक्तव्य में कहा कि पुर्वजों का सम्मान करना योग्य कर्मशील पुत्रों का कर्त्तव्य होता है ये दोनों भाई अपने माता पिता के ऋण को भले कर्मों से उतार रहे हैं।

 उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ (नवीन) के प्रांतीय अध्यक्ष एवं बीआरपी इंटर कॉलेज, जौनपुर के प्रवक्ता धर्मेंद्र यादव ने अपने पूज्य माता जी पिताजी के चित्रों पर श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए कहा कि "आज आप भले ही हमारे बीच नहीं हैं, किंतु आपके आदर्श, संस्कार, मार्गदर्शन एवं आशीर्वाद सदैव हमारे साथ हैं। आपके दिखाए मार्ग पर चलना ही हमारे जीवन का सबसे बड़ा संकल्प है।"

अध्यक्षीय उद्बोधन में श्री अनिल कुमार यादव ने दिवंगत पुण्यात्माओं को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए सभी सम्मानित अतिथियों, क्षेत्रवासियों एवं उपस्थित गणमान्य के प्रति आभार व्यक्त किया। बड़े पुत्र श्री वीरेंद्र यादव ने सभी माताओं एवं बहनों को को परिवार द्वारा प्रदान की गई छोटी सी भेंट स्वीकार करने के लिए धन्यवाद दिया।

कार्यक्रम का सफल संचालन उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ (नवीन) के जिला उपाध्यक्ष श्री हौशिला प्रसाद पाल एवं शैलेश यादव ने किया। कार्यक्रम में शिक्षक प्रधानाध्यापक अशोक तिवारी, शैलेंद्र कुमार पांडे,शैलेंद्र कुमार प्रधानाचार्य सूर्यनाथ यादव,गिरीश यादव, हरिनाथ यादव,राजन सिंह,वीरेंद्र यादव आशीष सिंह,राय साहब यादव, संतोष कुमार यादव,राकेश कुमार,संजय सरोज,सूरज कुमार यादव, अनिल कुमार डॉ कमला प्रसाद यादव,विजय बहादुर, राकेश कुमार उमाशंकर, इंद्रसेन, जीत लाल, सिद्धार्थ यादव,मनोज कुमार,सत्यवान,सीताराम, सुरेश कुमार,रत्तीलाल, अरुण कुमार राहुल यादव, वीरेश कुमार आदि उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments