अब पूरे देश को खीरा बेचेंगे कृषि मंत्री

 

           श्री अवध डाटकाम          9839627223

केन्द्र की भारतीय जनता पार्टी देशवासियों को बेहर सुविधा प्रदान करने के लिए हर संभव प्रयास कर रही है चाहे उसे जो भी करना पड़े। भले ही मंत्री जी को खेती क्यों न करनी पड़े।

जी हां हम बात कर रहे हैं केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय में राज्य मंत्री भागीरथ चौधरी की जिनको खीरे की खेती के लिए 99 लाख रुपये की सरकारी सब्सिडी दी गई है। जिससे वह खीरे की बेहतर पैदावार से पूरे देश को खीरा खिला कर अपनी आर्थिक स्थिति सुधार सकें। भागीरथ चौधरी अजमेर से सांसद हैं।

केंद्रीय मंत्री को यह सब्सिडी तीन महीने पहले ही उनके ही मंत्रालय के अंतर्गत संचालित एक सरकारी योजना के माध्यम से प्राप्त हुई थी। इस योजना को 'राष्ट्रीय बागवानी बोर्ड' (NHB) द्वारा मंजूरी दी गई थी, जिसमें केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री पदेन उपाध्यक्ष होते हैं। इस योजना के तहत शिमला मिर्च, खीरा, टमाटर और आठ किस्मों के फूलों की खेती के लिए अधिकतम 50% तक सब्सिडी दी जाती है। इसमें प्रति परिवार 1 करोड़ रुपये की अधिकतम सीमा निर्धारित है।

अब राजनैतिक गलियारों में इसकी चर्चा जोरों पर है कि मंत्री जी जब स्वयं 99 लाख लिए है तो रिस्तेदारो को कितना बांटे होंगे। लेकिन सरकार उनकी है जांच में निर्दोष निकलेंगे। भाजपा के "सबका साथ सबका विकास" स्लोगन के तहत मंत्री जी का भी विकास आवश्यक है।

Post a Comment

0 Comments