सुरेरी क्षेत्र में मिला अज्ञात युवक का शव, जांच में जुटी पुलिस

       श्री अवध डाटकाम     9839627223

सुरेरी/जौनपुर :-- स्थानीय थाना क्षेत्र के पूरे दयाल सोरहा गांव के खेत में एक अज्ञात युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की उम्र लगभग 25 से 30 वर्ष के बीच बताई जा रही है। शव मिलने की सूचना से ग्रामीणों की भीड़ मौके पर जुट गई। सूचना पर पहुंची पुलिस मृतक की पहचान एवं मृत्यु के कारणों का पता लगाने में जुट गई है।

मिली जानकारी के अनुसार गांव का एक युवक भैंस चरा रहा था, तभी उसकी नजर खेत में पड़े शव पर पड़ी। उसने तत्काल इसकी सूचना ग्रामीणों और पुलिस को दी। सूचना मिलते ही सुरेरी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस जांच के दौरान मृतक के हाथ पर "प्रीति महाकाल" लिखा हुआ पाया गया, जिसे पहचान का महत्वपूर्ण सुराग माना जा रहा है। हालांकि समाचार लिखे जाने तक युवक की पहचान नहीं हो सकी थी।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस का मानना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा। स्थानीय लोगों के बीच शव मिलने की घटना को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं, जबकि पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है।

Post a Comment

0 Comments