रिपोर्ट - प्रभात सिंह
बरसठी /जौनपुर :- क्षेत्र के खुआवां गांव स्थित श्री संकट मोचन हनुमान मंदिर पर धार्मिक अनुष्ठान, संगीतमय सुंदरकांड पाठ, हवन-पूजन एवं भंडारे का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में गांव सहित आसपास के क्षेत्रों से पहुंचे श्रद्धालुओं ने धार्मिक अनुष्ठान में सहभागिता की। पूजन-अर्चन के दौरान मंदिर परिसर भक्ति भाव से सराबोर रहा। अनुष्ठान में वरिष्ठ पुरोहित के रूप में आशाराम पांडेय रहे, जबकि पूजन एवं वैदिक कर्मकांड का संचालन पं. नागेंद्र शुक्ला एवं सुरेंद्र शुक्ला ने किया। आयोजन के संरक्षक उदयभान सिंह ने कहा कि धार्मिक आयोजन समाज में आध्यात्मिक चेतना, संस्कार और सामाजिक समरसता को बढ़ावा देते हैं। कार्यक्रम में आयोजक छोटे सिंह सहित सर्वेश सिंह, राहुल सिंह, अजित शुक्ला, रोहित, अंबुज, अभिषेक, रंजन, रवि एवं अन्य ग्रामवासियों का विशेष सहयोग रहा। वहीं दूसरी ओर क्षेत्र के भगेरी गांव स्थित नवनिर्मित ग्राम देवी मंदिर पर अखंड श्रीरामचरितमानस पाठ का आयोजन किया गया। इस अवसर पर उद्योगपति मनोज दुबे एवं दुबे ब्रदर्स के सहयोग से 21 कन्याओं को अंगवस्त्र व दक्षिणा प्रदान कर भोजन कराया गया। कार्यक्रम के दौरान हवन, पूजा-अर्चना, भक्ति गीतों एवं जयकारों से वातावरण भक्तिमय बना रहा। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। इस मौके उद्योगपति मनोज दुबे ने कहा कि धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजन समाज में एकता, भाईचारा और आपसी सद्भाव को सुदृढ़ करने का कार्य करते हैं। कार्यक्रम में क्षेत्र के गणमान्य नागरिक, समाजसेवी एवं ग्रामीण उपस्थित रहे।

0 Comments