एक सप्ताह चला योग दिवस कार्यक्रम हुआ संपन्न


श्री अवध डाटकाम    9839627223

जौनपुर  :-- 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर रविवार को आयुष विभाग के तत्वावधान में डॉ. राम मनोहर लोहिया पर्यावरणीय पार्क,पॉलिटेक्निक परिसर में चल रहे एक सप्ताह के योग प्रशिक्षण एवं प्रोटोकॉल आधारित सामूहिक योगाभ्यास का समापन उत्साहपूर्वक हुआ। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में शिक्षक, चिकित्सक, सामाजिक कार्यकर्ता, कर्मचारी तथा नागरिकों को जिला उद्यान विभाग ने मुख्य अतिथि श्री धर्मेन्द्र यादव के हाथों से पौधा प्रदान किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ (नवीन) के प्रांतीय अध्यक्ष धर्मेंद्र यादव ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। श्री सुनील कुमार के शंखनाद से कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ।

आयुष विभाग के मुख्य योग प्रशिक्षक अरविंद कुमार ने भारत सरकार के निर्धारित योग प्रोटोकॉल के अनुसार ताड़ासन, वृक्षासन, उत्कटासन, पादहस्तासन, त्रिकोणासन, अर्ध उष्ट्रासन, भुजंगासन, उत्तानपादासन सहित भस्त्रिका, अनुलोम-विलोम, कपालभाति एवं भ्रामरी प्राणायाम का अभ्यास कराया। उन्होंने बताया कि नियमित योग एवं प्राणायाम से उच्च रक्तचाप, मधुमेह, हृदय, किडनी एवं फेफड़ों से संबंधित रोगों के जोखिम को कम करने में सहायता मिलती है तथा मानसिक तनाव भी दूर होता है। मुख्य योग गुरु का सहयोग योग प्रशिक्षिका गरिमा सिंह एवं नीतू यादव ने किया।

मुख्य अतिथि धर्मेंद्र यादव ने कहा कि योग भारत की प्राचीन सांस्कृतिक विरासत है, जिसे आज पूरा विश्व अपना रहा है। उन्होंने कहा कि योग को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाकर ही स्वस्थ, सशक्त एवं आत्मनिर्भर भारत का निर्माण किया जा सकता है।

भारत विकास परिषद के जिला समन्वयक सत्येंद्र अग्रहरि ने कहा कि स्वस्थ शरीर, स्वस्थ समाज और स्वस्थ राष्ट्र के निर्माण में योग की महत्वपूर्ण भूमिका है। शिक्षा विद डा विनोद कुमार पाल ने कहा कि वृक्ष हमारे जीवन को हर तरह से लाभ पहुंचाने का कार्य करते हैं।माध्यमिक शिक्षक संघ के पूर्व जिला मंत्री शैलेंद्र कुमार ने प्रेरणादायक गीतों के माध्यम से योग के लाभों को प्रस्तुत कर उपस्थित लोगों को नियमित योग करने के लिए प्रेरित किया।

 हिंदू युवा वाहिनी की प्रदेश महिला अध्यक्ष श्रीमती अंजना सिंह तथा राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के जिला संयुक्त मंत्री शरद पटेल ने कहा कि योग केवल शारीरिक व्यायाम नहीं, बल्कि मानसिक रूप से सुदृढ़ बनाने और आत्मविश्वास बढ़ाने का प्रभावी माध्यम है।आयुष विभाग की होम्योपैथिक चिकित्सा अधिकारी श्रीमती चारु श्रीवास्तव ने कहा कि योग से शरीर स्वस्थ, मन शांत, ध्यान एकाग्र तथा व्यक्तित्व संतुलित एवं अनुशासित बनता है। इसलिए प्रत्येक व्यक्ति को नियमित योग एवं प्राणायाम अवश्य करना चाहिए।

कार्यक्रम का संचालन बृजेश खेल शिक्षक कृष्ण मोहन यादव ने किया।

इस अवसर पर रजनी सिंह,रेनू सिंह,इंदू सिंह,दीपक मौर्य,चंद्रेश सिंह, सूर्यनाथ यादव,नरेंद्र सरोज, रामजीत यादव,डॉ. जी.एन. सिंह शाक्य,नीरज यादव,चंद्रशेखर सिंह, भानु प्रताप सिंह, राजेश कुमार, सत्यभान सिंह,वीरेंद्र यादव सहित शिक्षा,स्वास्थ्य एवं सामाजिक क्षेत्र से जुड़े सैकड़ों गणमान्य लोगों ने योगाभ्यास कर 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस को सफल बनाया

Post a Comment

0 Comments