जौनपुर में नदी नहाने गई दो किशोरियों की डूबने से मौत एक गंभीर

 

          श्री अवध डाटकाम     9839627223

जौनपुर :-  जिले के जलालपुर थाना क्षेत्र में उस समय बड़ा हादसा हो गया जब नदी नहाने गई तीन किशोरियां गहरे पानी में डूब गई जिससे दो की मौत हो गई जबकि एक की हालत गंभीर बनी हुई है। इस घटना से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ पड़ी है। सूचना पर पहुंची पुलिस आवश्यक कार्यवाही में जुट गई है।

मिली जानकारी के अनुसार जलालपुर थाना क्षेत्र के नहोरा गांव में नेहरू स्मारक इंटर कॉलेज की छ छात्राएं शुक्रवार को सई नदी में नहाने चली गई। स्नान करते समय तीन किशोरियां पिंकी उर्फ गुड़िया (17) , शिवांगी (17) तथा गुंजा (18) गहरे पानी में डूब गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस व ग्रामीणों ने गोताखोरों की मदद से तीन की बाहर निकल कर अस्पताल पहुंचाया जहां चिकित्सकों ने पिंकी और शिवांगी को मृत घोषित कर दिया जबकि गुंजा अचेत अवस्था में है और उसकी हालत गंभीर है। पुलिस ने दोनों शव को अन्त्य परीक्षण के लिए भेज कर आवश्यक कार्यवाही में जुट गई है। इस मनहूस खबर को सुनते ही क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। पीड़ित परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है।


Post a Comment

0 Comments