श्री अवध डाटकाम    9839627223

रिपोर्ट - पंकज गुप्ता 

सुल्तानपुर :-- वैश्य समाज उत्तर प्रदेश के सुलतानपुर जनपद इकाई की एक महत्वपूर्ण बैठक जनपद महामंत्री गोपाल जी सोनी के आवास पर जिलाध्यक्ष राजकुमार अग्रहरि की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश के लोकप्रिय कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल गुप्ता ‘नंदी’ जी के प्रतिनिधि अभिजीत गुप्ता एवं विशिष्ट अतिथि रवि गुप्ता उपस्थित रहे।

बैठक में आगामी 12 जुलाई को आयोजित होने वाले पुनर्प्राप्त जन्मोत्सव तथा वैश्य समाज के संगठन विस्तार, उत्थान एवं सामाजिक गतिविधियों को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। मुख्य अतिथि अभिजीत गुप्ता ने बताया कि 12 जुलाई को मंत्री नंद गोपाल गुप्ता ‘नंदी’ जी पर प्राणघातक बम हमला हुआ था, जिसमें समाज एवं शुभचिंतकों की प्रार्थनाओं से वे सुरक्षित बच गए थे। उसी दिन की स्मृति में वर्ष 2010 से प्रत्येक वर्ष “पुनर्प्राप्त जन्मोत्सव” मनाया जाता है।

उन्होंने बताया कि इस वर्ष भी 12 जुलाई को जनपद की सभी विधानसभाओं में रक्तदान शिविर, पौधरोपण, महामृत्युंजय जाप एवं समाजसेवा से जुड़े विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। साथ ही समाज के लोगों से अधिक से अधिक संख्या में भागीदारी करने का आह्वान किया गया।

बैठक में जिला उपाध्यक्ष आशीष बरनवाल, विनोद अग्रहरि, जिला कोषाध्यक्ष सीताराम मोदनवाल, जिला मंत्री सर्वेश बरनवाल, लंभुआ विधानसभा अध्यक्ष आशीष बरनवाल, कादीपुर विधानसभा अध्यक्ष यश कुमार अग्रहरि, साहू समाज जिलाध्यक्ष संजय कुमार गुप्ता, बजरंगी साहू, शोभनाथ बरनवाल, संजय सोनी, दीपक जायसवाल, दीपक मोदनवाल सहित बड़ी संख्या में वैश्य समाज के पदाधिकारी एवं समाजबंधु उपस्थित रहे।