आरटीआई आवेदन को लेकर रंजिश ग्राम प्रधान सहित पांच पर मुकदमा दर्ज

          श्री अवध डाटकाम   9839627223

 रिपोर्ट - प्रभात सिंह

बरसठी /जौनपुर :- स्थानीय थाना क्षेत्र के कारो गांव में आरटीआई आवेदन को लेकर चल रही रंजिश के बीच मारपीट, अपहरण और जानलेवा हमले का आरोप लगाते हुए एक व्यक्ति ने ग्राम प्रधान समेत पांच लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

  मिली जानकारी के अनुसार उक्त गांव निवासी अजय सिंह पुत्र स्वर्गीय सुरेंद्र सिंह ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया है कि बीते चार जून को गांव के चंद्रभान सिंह उर्फ चंदा (वर्तमान प्रधान), संजय सिंह, ज्वाला सिंह, कपिल सिंह ,पीयूष सिंह उनके घर पहुंचे। तहरीर में आरोप लगाया गया है कि सभी लोगों ने पुरानी रंजिश को लेकर घर में घुसकर उनके, उनकी पत्नी सोनी सिंह, रिया सिंह और अभय सिंह के साथ मारपीट की तथा घर में रखे सामान को क्षतिग्रस्त कर दिया। वादी का आरोप है कि उन्होंने ग्राम प्रधान के खिलाफ सूचना का अधिकार (आरटीआई) के तहत आवेदन किया था,जिससे नाराज होकर आरोपियों ने घटना को अंजाम दिया। तहरीर में यह भी कहा गया है कि जब वह शिकायत करने थाने जा रहे थे, तभी कुसा पुल के पास उन्हें रोक लिया गया। आरोप है कि उन्हें जबरन एक स्कॉर्पियो वाहन में बैठाकर ले जाया गया और रास्ते में मारपीट की गई।सिर पर हाकी से वार करने के बाद उन्हें पुल के पास एक गड्ढे में फेंक दिया गया। वादी ने इसे जान से मारने की कोशिश बताया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ बीएनएस की धारा 191(2), 193(3), 190, 115(2), 352, 351(3), 324(4), 333, 110 एवं 127(2) के तहत प्राथमिकी दर्ज किया है। इन धाराओं में दंगा, घर में घुसकर हमला, मारपीट, संपत्ति को नुकसान पहुंचाना, आपराधिक धमकी, अपहरण तथा गंभीर अपराधों से जुड़े आरोप शामिल हैं। इस संबंध में थानाध्यक्ष जयप्रकाश यादव ने बताया कि तहरीर के आधार पर गंभीर धराओ मे प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। जांच में जो भी तथ्य और साक्ष्य सामने आएंगे, उनके आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

Post a Comment

0 Comments