बरसठी / जौनपुर :-- थाना क्षेत्र के भदरांव गांव की एक विवाहिता ने ससुराल पक्ष के पांच लोगों पर दहेज की मांग को लेकर प्रताड़ित करने और धमकी देने का आरोप लगाया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर आवश्यक कार्यवाही कर रही है।
मिली जानकारी के अनुसार उक्त गांव निवासी खुशबू यादव ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसकी शादी 14 मई 2024 को मीरगंज थाना क्षेत्र के इमलियां गांव निवासी रिंकू यादव के साथ हुई थी। शादी में उपहार स्वरूप 1.50 लाख रुपये नकद, चेन, अंगूठी आदि दिए गए थे। आरोप है कि शादी के बाद पति, देवर, सास, ननद और जेठानी एक लाख रुपये नकद व मोटरसाइकिल की मांग करने लगे। मांग पूरी न होने पर उसे प्रताड़ित किया जाता रहा तथा जान से मारने की धमकी दी जाती रही।थानाध्यक्ष जय प्रकाश यादव ने बताया कि तहरीर के आधार पर पति रिंकू यादव, देवर पिंटू समेत पांच लोगों के खिलाफ बीएनएस की धारा 85, 351(3) तथा दहेज प्रतिषेध अधिनियम की धारा 3/4 के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है।

0 Comments