अहिल्याबाई होल्कर जयंती पर पत्रकार सम्मानित, जनसेवा के आदर्शों को अपनाने का आह्वान


          श्री अवध डाटकाम      9839627223

रिपोर्ट  - मिथिलेश जायसवाल 

बहराइच :-  जिले के बलहा विधानसभा के मिहींपुरवा में समाजवादी पार्टी की संभावित उम्मीदवार ललिता हरेन्द्र पासवान की ओर से अहिल्याबाई होल्कर की जयंती धूमधाम से मनाई गई कार्यक्रम में पत्रकारों को भी सम्मानित किया गया।राजमाता अहिल्याबाई होल्कर की 301वीं जयंती के अवसर पर मिहींपुरवा स्थित नवनीत पिक्चर पैलेस सभागार में समाजवादी कार्यकर्ता सम्मेलन एवं “लोकतंत्र प्रहरी पत्रकार सम्मान समारोह” का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन समाजवादी पार्टी की नेत्री एवं बलहा विधानसभा क्षेत्र की संभावित प्रत्याशी ललिता हरेंद्र पासवान के नेतृत्व में संपन्न हुआ।

समारोह में पत्रकारिता के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले जिले के विभिन्न क्षेत्रों के पत्रकारों को स्मृति चिन्ह, प्रशस्ति पत्र, अंगवस्त्र एवं माल्यार्पण कर सम्मानित किया गया। वक्ताओं ने पत्रकारों को लोकतंत्र का चौथा स्तंभ बताते हुए कहा कि वे विषम परिस्थितियों में भी जनता की आवाज को शासन-प्रशासन तक पहुंचाने का महत्वपूर्ण दायित्व निभाते हैं।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए ललिता हरेंद्र पासवान ने कहा कि पत्रकार समाज और लोकतंत्र के प्रहरी हैं। उनके निष्पक्ष और साहसिक कार्यों से जनहित के मुद्दे प्रमुखता से सामने आते हैं। उन्होंने जनसमस्याओं के समाधान तथा सामाजिक समरसता को मजबूत करने की आवश्यकता पर बल दिया। पूर्व समाज कल्याण राज्य मंत्री बंशीधर बौद्ध ने राजमाता अहिल्याबाई होल्कर के जनकल्याणकारी, न्यायप्रिय एवं धर्मनिष्ठ शासन का उल्लेख करते हुए उनके आदर्शों को जीवन में अपनाने का आह्वान किया। समाजवादी नेता जुग्गी लाल यादव ने कार्यकर्ताओं से जनहित के मुद्दों को मजबूती से उठाने की अपील की तथा क्षेत्र में कथित अवैध खनन पर चिंता व्यक्त की।

कार्यक्रम को प्रदीप कुमार गौतम ने भी संबोधित किया। संचालन मोहम्मद जमील कुरैशी एवं मिथिलेश यादव ने संयुक्त रूप से किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने 2027 में समाजवादी पार्टी की सरकार बनाने का आह्वान किया उन्होंने कहा कि युवा अभी से तैयार रहे।इस अवसर पर धर्मेंद्र यादव, मिथिलेश यादव, प्रदीप गौतम, अनूप मौर्य, वीरेंद्र चक्रवर्ती, जुग्गी लाल यादव, मदन चौहान, पूनम गौतम, सीता पासी सहित विभिन्न गांवों के बूथ अध्यक्ष सेक्टर एवं जोन प्रभारी उपस्थित रहे। सम्मानित पत्रकारों में मनोज तिवारी,मदन पोरवाल, मिथिलेश जायसवाल,मोहम्मद असलम, विनोद शर्मा, अनिल कुशवाहा, जुनैद खान, मदन पोरवाल, मोहम्मद जमील कुरैशी, अब्दुल खबीर, हरगोविंद पांडेय, मनीष सिंह, मोहम्मद सलीम, अनिल मौर्य,अजीत मौर्य, रईस खान दुर्गेश वर्मा सहित अन्य पत्रकार व समाजवादी कार्यकर्ता एवं क्षेत्र के गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments