श्री अवध डाटकाम 9839627223
सुजानगंज/जौनपुर :-- सुजानगंज पुलिस टीम ने 'ऑपरेशन वज्रपात' अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए 7 लोगों को शांति भंग की आशंका में गिरफ्तार किया। सभी आरोपियों को बीएनएस की धारा 170/126/135 के तहत चालान कर न्यायालय भेज दिया गया। पुलिस अधीक्षक कुँवर अनुपम सिंह के निर्देश पर चल रहे इस अभियान में अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण आतिश सिंह और सीओ बदलापुर के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष सुजानगंज के नेतृत्व में टीम ने बनवीरपुर, गोपालपुर और मुस्तफाबाद गांव में एक साथ दबिश देकर 1. प्रेम सागर, 44 वर्ष, बनवीरपुर ,2. शोभनाथ पाण्डेय, 50 वर्ष, बनवीरपुर ,3. बसन्त कुमार चौबे, 49 वर्ष, गोपालपुर ,4. दीपक चौबे, 20 वर्ष, गोपालपुर,5. अमन चौबे, 23 वर्ष, गोपालपुर ,6. अमन पुत्र अब्दुल मजीद, 23 वर्ष, मुस्तफाबाद, मछली शहर,7. मन्नान सेठ पुत्र अब्दुल मजीद, 20 वर्ष, मुस्तफाबाद, मछली शहर को गिरफ्तार कर विधिक कार्रवाई के लिए चालान न्यायालय भेज दिया।

0 Comments