लखनऊ के एक कोचिंग सेंटर में भीषण आग, 6 की मौत,10 के फंसे होने की आशंका

 


श्री अवध डाटकाम    9839627223

लखनऊ :- शहर के अलीगंज इलाके में सोमवार दोपहर एक तीन मंजिला मकान में भीषण आग लग गई जिससे इस हादसे में 6 लोगों की मौत हो गई तथा दस लोगों के फंसे होने की आशंका जताई जा रही है। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड सहित SDRF  और NDRF की टीम बचाव कार्य में जुट गई है।उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक भी मौके पर पहुंच कर घायलों का हाल जाना।
मिली जानकारी के अनुसार अलीगंज इलाके में एक तीन मंजिला मकान के ग्राउंड फ्लोर और फस्ट फ्लोर पर टेप शाप और क्लीनिक संचालित है तथा दूसरी मंजिल पर लर्निंग स्पेस नाम से एक डिजिटल लाइब्रेरी ( कोचिंग सेंटर) तथा हेड हापर स्टूडियो संचालित है। जहां सोमवार दोपहर अचानक आग लग गई। आग से बचने के लिए एक युवक ने नीचे छलाग लगा दी जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे में छ लोगों के मरने तथा दस लोगों के फंसे होने की आशंका जताई जा रही है।

Post a Comment

0 Comments