मुंगरा विधायक ने जिला सूचना अधिकारी से मांगी पत्रकारों की सूची , यू ट्यूबर गैंग में मचा हड़कंप

        श्री अवध डाटकाम    9839627223

​जौनपुर :- जिले के मुंगराबादशाहपुर विधायक ने जिला सूचना अधिकारी को एक पत्र लिखकर अपनी विधानसभा क्षेत्र को दोनों खण्ड विकास क्षेत्रों में कार्यरत पंजीकृत पत्रकारों की सूची मांगी है जिससे क्षेत्र के तथाकथित पत्रकार (यूट्यूबरों) में हड़कंप मच गया है ।

 मिली जानकारी के अनुसार विधायक पंकज पटेल ने जिला सूचना अधिकारी को सीधे पत्र भेजकर मुंगराबादशाहपुर विधानसभा क्षेत्र के दोनों विकास खण्ड मुंगराबादशाहपुर एवं सुजानगंज क्षेत्र के पंजीकृत पत्रकारों की सूची मांग ली है, जिससे फर्जी पत्रकारों , यूट्यूबरों के सिंडिकेट में हड़कंप मच गया है। इस सम्बन्ध में विधायक पंकज पटेल ने कहा है कि संज्ञान में लाया गया है कि मुंगराबादशाहपुर एवं सुजानगंज क्षेत्र में कुछ तथाकथित यूट्यूबरों द्वारा गिरोह बनाकर  पत्रकारिता के पवित्र नाम पर धौंस जमाकर सरकारी कर्मचारियों, डाक्टरों और व्यापारियों एवं जनप्रतिनिधियों को डरा-धमका कर उनसे अवैध रूप से धन उगाही की जा रही हैं। ऐसे बहुरुपियों का पर्दाफाश कर उन्हें सीधे जेल भेजा जाना चाहिए । सूत्रों की मानें तो मुंगराबादशाहपुर विधानसभा क्षेत्र में पिछले कुछ समय से तथाकथित सोशल मीडिया पर फर्जी पत्रकारों और यूट्यूबरों की बाढ़ आ गई थी। बिना किसी योग्यता या पंजीकरण के ये लोग सुबह होते ही शिकार की तलाश में घर से निकल पड़ते थे तथा सरकारी कार्यालयों, विकास खंडों, थानों, प्राथमिक विद्यालयों और निजी अस्पतालों और गांव के प्रधानों के यहां पहुंच कर ये लोग स्टिंग ऑपरेशन और खबर चलाने की धमकी देकर खुलेआम चौथ वसूली (रंगदारी) करने में जुटे हुए हैं । इनकी हरकतों से असली और निष्पक्ष पत्रकार भी बेहद शर्मिंदा हो रहे हैं । विधायक की इस कड़क हिदायत के बाद जिला सूचना विभाग और स्थानीय पुलिस एक्टिव मोड में आ गई है। बताया जाता है कि जिला सूचना कार्यालय भी ऐसे लोगों की कुंडली खंगालने में जुट गया है। सूत्रों की मानें तो पुलिस प्रशासन भी ऐक्टिव मोड़ पर आ गया है तथा जिला सूचना अधिकारी कार्यालय से आधिकारिक सूची जारी किए जाने के बाद क्षेत्र में घूम रहे बिना रजिस्ट्रेशन वाले यूट्यूबरों और पोर्टल संचालकों को शॉर्टलिस्ट किया जाएगा तथा जो भी व्यक्ति बिना वैध दस्तावेजों के पत्रकार बनकर धौंस जमाता पाया गया, उस पर धोखाधड़ी और रंगदारी वसूलने की संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज करने की योजना को अमलीजामा पहनाने की तैयारियां कर लिया है।


Post a Comment

0 Comments