श्री अवध डाटकाम 9839627223
रिपोर्ट - विनोद जायसवाल
बहराइच :- जनपद बहराइच में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे सख्त अभियान के तहत दरगाह शरीफ पुलिस ने एक बार फिर अपनी कार्यकुशलता, सक्रियता और अपराध नियंत्रण की मजबूत रणनीति का परिचय दिया है। पुलिस अधीक्षक बहराइच श्री विश्वजीत श्रीवास्तव के निर्देशन में, अपर पुलिस अधीक्षक नगर श्री आयुष विक्रम सिंह एवं क्षेत्राधिकारी नगर श्री नारायण दत्त मिश्र के कुशल पर्यवेक्षण तथा थाना प्रभारी दरगाह शरीफ श्री रामाज्ञा सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने चोरी की घटना का 24 घंटे में सफल अनावरण करते चोरी के जेवरात सहित दो शातिर चोरों को गिरफ्तार कर लिया पुलिस की इस शानदार कार्यवाही से जहां पीड़ित परिवार को राहत मिली है, वहीं अपराधियों में खौफ और आम जनता में सुरक्षा का भरोसा और मजबूत हुआ है। दरगाह शरीफ पुलिस की इस सफलता की क्षेत्रभर में चर्चा हो रही है । मिली जानकारी के अनुसार सलारगंज निवासी शहजादुर्रहमान खां अपने परिवार के साथ जौनपुर में एक शादी समारोह में शामिल होने गए थे। जब वह वापस लौटे तो उनकी पुत्री फिजा रहमान के कीमती गहने घर से गायब मिले। घटना की सूचना मिलते ही दरगाह शरीफ पुलिस हरकत में आई और मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना प्रभारी रामाज्ञा सिंह ने तत्काल एक विशेष टीम का गठन किया। पुलिस टीम ने तकनीकी साक्ष्यों, मुखबिर तंत्र और लगातार की गई मेहनत के बल पर घटना का खुलासा करते हुए महज कुछ ही घंटों में चोरी करने वाले दो शातिर चोरों को गिरफ्तार कर लिया । पुलिस ने मुखबिर की सटीक सूचना पर गुल्लाबीर से दरगाह जाने वाले मार्ग पर स्थित अंडरपास के पास दबिश देकर दो आरोपितों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपी राशिद पुत्र हलीम, निवासी वसीरगंज, जनपद बहराइच, रिजवान उर्फ हरिअरे बाबा पुत्र फरमानुल्लाह, निवासी सलारगंज, थाना दरगाह शरीफ बहराइच को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपितों के विरुद्ध सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कार्यवाही करते हुए चालान न्यायालय भेज दिया है।
थाना प्रभारी रामाज्ञा सिंह के नेतृत्व में दरगाह शरीफ पुलिस की यह उपलब्धि जनपद बहराइच में कानून-व्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में एक बड़ी सफलता मानी जा रही है।

0 Comments