श्री अवध डाटकाम 9839627223
सुजानगंज/ जौनपुर :- स्वस्थ शरीर में स्वस्थ मन का निवास होता है। योग करने से तन और मन दोनों स्वस्थ रहता है उक्त बातें सुजानगंज क्षेत्र के जे.आर. पब्लिक स्कूल बेर्रा में विश्व योग दिवस पर आयोजित योग शिविर में योग गुरु प्रशांत यादव ने कहा। कार्यक्रम के दौरान योगा गुरु प्रशांत यादव व एम, पी, पटेल ने कहा कि योगा करने से व्यक्ति स्वस्थ रहता है उन्होंने बच्चों को रोजाना योगाभ्यास करने के फायदे बताए। प्राणायाम, सूर्य नमस्कार और ध्यान के अभ्यास कराए गए।
स्कूल प्रबंधन ने बताया कि बच्चों के शारीरिक और मानसिक विकास के लिए समय-समय पर ऐसे कार्यक्रम कराए जाते रहेंगे। योग शिक्षक ने बच्चों को तनावमुक्त रहने और एकाग्रता बढ़ाने के लिए अनुलोम-विलोम व भ्रामरी प्राणायाम सिखाए।

0 Comments