श्री अवध डाटकाम 9839627223
रिपोर्ट - प्रभात सिंह
बरसठी / जौनपुर :- स्थानीय थाना पुलिस ने एक वांछित आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया। पुलिस के अनुसार शुक्रवार को बरसठी रेलवे स्टेशन के पास से पवन पुत्र ज्वाला निवासी पकरी फूलन देवी तिराहा, थाना भदोही को गिरफ्तार किया गया। वह थाना बरसठी में दर्ज मुकदमा संख्या 181/2026 में वांछित चल रहा था। इस संबंध में थानाध्यक्ष जय प्रकाश यादव ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर आवश्यक विधिक कार्रवाई के बाद न्यायालय भेज दिया गया। गिरफ्तारी मे उपनिरीक्षक अनिल यादव, का0 संदीप पेटल, प्रदीप कुमार वर्मा, म0का0 अंकिता शामिल रही।

0 Comments