संदिग्ध परिस्थिति में मिली वृद्ध की अधजली लाश, क्षेत्र में दहशत

 


         श्री अवध डाटकाम      9839627223

जौनपुर :-  जिले के तेजी बाजार थाना क्षेत्र के कान्धापुर गांव में संदिग्ध परिस्थिति में एक वृद्ध का अधजला शव मिलने क्षेत्र में दहशत और तनाव का माहौल है। सूचना पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्यवाही में जुट गई है।

मिली जानकारी के अनुसार उक्त निवासी अशोक कुमार मिश्रा उम्र लगभग 70 वर्ष वृहस्पतिवार की रात आठ बजे अपनी पत्नी के साथ भोजन करने के बाद चारपाई पर लेट गए और पत्नी पड़ोस में मांगलिक कार्यक्रम में शामिल होने चली गई।  10 बजे रात जब घर वापस आई तो अशोक अपने विस्तर पर नहीं मिले। रात भर लोग खोजते रहे लेकिन कोई पता नहीं चल सका।सुबह घर से लगभग 200 मीटर दूर अघजली लाश मिली। अशोक एक मिलनसार और सरल स्वभाव के व्यक्ति थे जिसके कारण क्षेत्र में दहशत और तनाव का माहौल है। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्यवाही में जुट गई है।

Post a Comment

0 Comments