शौच के लिए गए युवक से मारपीट, दो के खिलाफ मुकदमा दर्ज


रिपोर्ट - प्रभात सिंह 

बरसठी / जौनपुर :-- शौच के लिए घर से बाहर गए युवक के साथ मारपीट और जान से मारने की धमकी देने के आरोप में बरसठी पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। क्षेत्र के गहली कठार गांव निवासी बजरंगी सरोज ने पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया है कि उनका पुत्र साहिल सरोज शौच के लिए बाहर गया था। इसी दौरान गांव के ही गोलू यादव और मदनेश यादव ने उसे गाली-गलौज करते हुए लात-घूंसों से मारपीट कर दी। मारपीट में साहिल के दाहिने हाथ में चोट आई। आरोप है कि विरोध करने पर दोनों आरोपी जान से मारने की धमकी भी देने लगे। घटना के बाद पीड़ित पक्ष ने थाने पहुंचकर कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने तहरीर के आधार पर पुलिस ने गोलू यादव पुत्र मनोज यादव तथा मदनेश यादव पुत्र स्वर्गीय सजावल यादव के खिलाफ बीएनएस की धारा 115(2), 352 और 351(3) के तहत प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Post a Comment

0 Comments