भीषण गर्मी में गुरु जी गिन रहे मकान

श्री अवध डाटकाम    9839627223

सुजानगंज/जौनपुर :--  विद्यालयों में समरवैकेशन ( ग्रीष्म अवकाश) होने के साथ केन्द्र सरकार द्वारा जनगणना का कार्य शुरू कर दिया और सभी परिषदीय शिक्षकों को प्रगणक की जिम्मेदारी सौप दी।इस प्रकार भीषण गर्मी गुरु जी घर-घर जाकर मकानों की गणना करने में जुटे हैं। तापमान 44 डिग्री के पार पहुंचने के बावजूद शिक्षक सुबह से शाम तक ड्यूटी निभा रहे हैं। शासन के निर्देश पर चल रहे आवासीय सर्वे के तहत शिक्षकों को मकानों की गणना का जिम्मा सौंपा गया है। सिर पर गमछा बांधे, हाथ में रजिस्टर लिए शिक्षक गली-मोहल्लों में घूमकर हर मकान का विवरण दर्ज कर रहे हैं। कई जगह पेयजल की व्यवस्था न होने से शिक्षकों को परेशानी का सामना भी करना पड़ रहा है।

स्थानीय शिक्षकों का कहना है, "ड्यूटी तो करनी ही है, लेकिन इस तपती दोपहरी में फील्ड में काम करना बेहद मुश्किल हो रहा है। फिर भी शासन का काम है, पूरा करना हमारी जिम्मेदारी है। गर्मी के कारण कई शिक्षकों की तबीयत भी बिगड़ रही है। शिक्षक संगठनों ने प्रशासन से सुबह या शाम के समय ही गणना कार्य कराने की मांग की है।

Post a Comment

0 Comments