सुजानगंज पुलिस ने पॉक्सो एक्ट के वांछित को गिरफ्तार कर भेजा जेल


       श्री अवध डाटकाम  9839627223
 सुजानगंज/जौनपुर  :-- सुजानगंज थाना पुलिस ने दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट के मामले में वांछित आरोपी दिलशाद हाश्मी उर्फ राहुल (24 वर्ष) निवासी अमांव थाना मुंगराबादशाहपुर को शनिवार सुबह बेलवार तिराहा से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

थानाध्यक्ष अमित पांडेय ने बताया कि वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर वांछित अपराधियों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया है। अपराध नियंत्रण के लिए आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

Post a Comment

0 Comments