मासूम बच्चे को मायके में छोड़कर ससुराल पहुंची महिला ने लगाई फांसी


श्री अवध डाटकाम   9839627223

बहराइच :-  जिले के फखरपुर थाना क्षेत्र के रसूलपुर गांव में उसे समय हड़कंप मच गया जब एक विवाहिता ने फांसी के फंदे पर लटक कर खुदकुशी कर ली। प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतका निदा खान उम्र लगभग 23 वर्ष अपने घर के पास ही रहने वाले जैनुल पुत्र रेनू खान से लगभग 2 वर्ष पूर्व प्रेम विवाह कर ली थी। इस शादी से मांके में मृतिका की मां कतई राजी नहीं थी मृतिका निदा खान की जिद और प्रेम के आगे किसी की नहीं चली और निदा ने झट पट न कोई बाराती न दूल्हे के सर सजा सेहरा और काजी को बुला कर दोनों का निकाह करवाया गया।इसके बाद सब कुछ ठीक चल रहा था कुछ दिन पहले जैनुल गंभीर बीमारी से ग्रसित हो गया इसके इलाज में जर जमीन बिकी और गिरवी रखकर इलाज शुरू किया गया। इलाज में घर परिवार व गांव के लोगों ने भी काफी मदद की लेकिन जैनुल की हालात खराब होती चली गई। बुधवार की शाम मृतिका निदा खान अपने मां के घर पहुंची और वहीं पर मां से निदा खान का किसी बात को लेकर विवाद होने लगा जिस पर निदा खान ने अपने तीन माह के बच्चे को अपनी बहन के गोद में दे कर  रोते हुए अपने पति के घर जो मात्र 30 मीटर की दूरी पर है वहां पर पहुंची घर में बीमार पति के सिवा कोई नहीं था और दुपट्टे से घर के अंदर लगे हुए हुक में लटक गई। इसके बाद बीमार पति दबी आवाज में चीखने चिल्लाने लगा उसमें इतनी ताकत नहीं थी कि उसकी आवाज दूर तक जा सके आसपास के लोग दौड़कर मौके पर पहुंचे और निदा खान को फंदे से उतारकर डॉक्टर के पास ले गए जहां पर डॉक्टरों ने निदा खान को मृत घोषित कर दिया। जिसकी सूचना पुलिस को दी गई घटनास्थल पर पहुंचे वजीरगंज चौकी इंचार्ज अजीत त्रिपाठी ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा वही मृतिका की मां ससुराल वालों पर हत्या का आरोप लगा रही है। वही गांव के ही तमाम लोगों का कहना है कि जो पति अपने पैरों पर खड़ा नहीं हो सकता वह अपनी पत्नी को कैसे मार सकता है घटना के बाद परिजनों का रो रो कर बुरा हाल ।तो दूसरी तरफ मृतिका के पति का भी बुरा हाल डबडबाई आंखे कपकपाते होठों से कहते हुए नजर आया बेवस पति घर में सिर्फ निदा ही थी जो मेरा ख्याल रखती थी मुझे समय-समय पर दवा खिलाने का काम करती थी बीच राह में ही मुझे छोड़ कर चली गई।

Post a Comment

0 Comments