नारी चेतना फाउंडेशन एवं युवा संगठन ने विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर लोगों को किया जागरूक

       श्री अवध डाटकाम   9839627223

सुजानगंज/जौनपुर :-- स्थानीय क्षेत्र के मटियाही गांव में विश्व तम्बाकू निषेध दिवस के अवसर पर एक जागरूकता कार्यशाला का आयोजन किया गया।  जिसमें में युवाओं ने गांव को नशा मुक्त बनाने का संकल्प लिया। कार्यशाला में लोगों ने तंबाकू से होने वाले दुष्प्रभावों पर चर्चा की। बीड़ी मजदूर इस्तियाक ने कहा कि सेकंड हैंड स्मोकिंग और तंबाकू नियंत्रण को लेकर वह लोगों को लगातार जागरूक कर रहे हैं। सामाजिक कार्यकर्ता मुन्नी बेगम ने बताया कि तंबाकू की लत से युवा पीढ़ी का बड़ा नुकसान हो रहा है। देश में हर साल करीब साढ़े 13 लाख लोगों की मौत तंबाकू सेवन से होती है। धूम्रपान से कैंसर और हृदय रोग जैसी बीमारियों से असमय मौतें हो रही हैं।

कार्यक्रम के अंत में शफीक, गोलू, सोनू, जोया, आंचल और लल्लू ने नशा छोड़ने का आह्वान किया। इसके बाद युवाओं ने गांव में रैली निकालकर लोगों को जागरूक किया और नशा मुक्त गांव बनाने का संकल्प दोहराया।

Post a Comment

0 Comments