रिपोर्ट - रंजीत तिवारी
गोंडा :-- जिले के इटियाथोक थाना क्षेत्र अंतर्गत जय गुरुदेव आश्रम के पास रविवार दोपहर एक तेज रफ्तार कार की चपेट में आने से बाइक सवार वनरक्षक गंभीर रूप से घायल हो गए।
मिली जानकारी के अनुसार रविवार दोपहर करीब 1:30 बजे उस समय अफरा तफरी मच गई जब एक तेज रफ्तार कार ने कुंवाना रेंज के बाइक सवार वनरक्षक विकास शुक्ला को पीछे से टक्कर मार दी । टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि मोटरसाइकिल के परखच्चे उड़ गए और वन रक्षक को गंभीर रूप से घायल हो गए। वन रक्षक विकास शुक्ला क्षेत्र भ्रमण के लिए निकले हुए थे तभी अचानक थाना क्षेत्र अंतर्गत जय गुरुदेव आश्रम के समीप तेज रफ्तार कार ने पीछे से जोर दार टक्कर मार दी। मौके पर पहुंचे लोगों ने घायल को अस्पताल पहुंचाया जहां उनका इलाज चल रहा है।

0 Comments