दहेज उत्पीड़न व मारपीट में पति समेत चार पर प्राथमिकी दर्ज

 


रिपोर्ट -  प्रभात सिंह 

बरसठी / जौनपुर :-- स्थानीय थाना क्षेत्र की एक विवाहिता ने ससुराल पक्ष पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने, मारपीट करने और जेवर छीन लेने का आरोप लगाते हुए पति समेत चार लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। मिली जानकारी के अनुसार चतुर्भुजपुर (बनपुरवा) गांव निवासी श्वेता सिंह ने पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया कि उसकी शादी वर्ष 2016 में पवारा थाना क्षेत्र के अमोध गांव निवासी प्रदीप कुमार सिंह के साथ हुई थी। शादी के बाद से ही ससुराल पक्ष के लोग दहेज को लेकर प्रताड़ित करते रहे। आरोप है कि पांच दिसंबर को ससुर ने कान की बाली छीन ली, जबकि जेठानी ने पायल व मंगलसूत्र निकाल लिया। वहीं जेठ गाली-गलौज करते रहे तथा पति और ससुर ने मारपीट की। पीड़िता का आरोप है कि घटना के बाद वह मायके आ गई, लेकिन ससुराल पक्ष के लोग फोन कर लगातार परेशान कर रहे हैं। पुलिस ने तहरीर के आधार पर पति प्रदीप कुमार सिंह, ससुर नागेंद्र बहादुर सिंह, जेठ पंकज सिंह और जेठानी रीना सिंह के खिलाफ दहेज प्रतिषेध अधिनियम समेत विभिन्न धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Post a Comment

0 Comments