चकमार्ग की पैमाइश में बाधा, दो के खिलाफ मुकदमा दर्ज

      रिपोर्ट -- प्रभात सिंह 

बरसठी  / जौनपुर  :-  स्थानीय थाना क्षेत्र के धनापुर गांव में चकमार्ग की पैमाइश के दौरान राजस्व टीम को सरकारी कार्य करने से रोकने और अभद्रता करने के आरोप में पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। क्षेत्रीय लेखपाल सोहराब अहमद अंसारी की तहरीर के अनुसार आईजीआरएस प्रकरण के तहत चकमार्ग संख्या 368 की पैमाइश राजस्व निरीक्षक शेषमणि त्रिपाठी व राजस्व टीम की मौजूदगी में कराई जा रही थी। आरोप है कि इसी दौरान गांव निवासी अजय कुमार व विजय कुमार पुत्र सुरेश मौके पर पहुंच गए और पैमाइश कार्य का विरोध करने लगे। तहरीर में आरोप लगाया गया है कि दोनों ने सरकारी कार्य में बाधा डालते हुए गाली-गलौज की तथा पैमाइश न करने का दबाव बनाया। मामले में पुलिस ने दोनों आरोपितों के खिलाफ संबंधित बीएनएस की धारा 221, 352, 351(2) के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इस संबंध में थाना प्रभारी जय प्रकाश यादव ने बताया कि लेखपाल की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। जांच के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

Post a Comment

0 Comments