बारात में आए युवक से मारपीट, पांच पर प्राथमिकी


रिपोर्ट - प्रभात सिंह 

बरसठी / जौनपुर  :--  स्थानीय थाना क्षेत्र के दबिलहा गांव में आई एक बारात में युवक के साथ मारपीट करने और जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर पांच लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 

   मिली जानकारी के अनुसार मड़ियाहूं थाना क्षेत्र के सीर गांव निवासी धनराज पटेल ने आरोप लगाया कि वह 17 मई की रात गांव से बारात करने बरसठी थाना क्षेत्र के दबिलहा गांव आया था। जहां बारात में ही आए अंकित, कृष्ण, बागड़ तथा हरिहरपुर थाना सुरेरी निवासी गोलू व नीरज उसे जबरन उठाकर बगीचे की तरफ ले गए और वहां गाली-गलौज करते हुए लाठी-डंडे और लात-घूंसे से मारपीट कर घायल कर दिए। पुलिस ने तहरीर के आधार पर बीएनएस की धारा 115(2), 352, 351(3), 117(2) के तहत में केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

Post a Comment

0 Comments