दो ट्रकों की भिड़ंत में खलासी की मौत , सड़क पर फैला तेल

        श्री अवध डाटकाम  9839627223

मोतीपुर/ बहराइच :-- नानपारा लखीमपुर हाईवे मार्ग पर थाना मोतीपुर के अंतर्गत रायबोझा पुल पर तेज रफ्तार दो ट्रकों के आमने-सामने हुई भिड़ंत में खलासी की मौत हो गई वही ट्रक में लदा सरसों का तेल सड़क पर बहने लगा जिसे ग्रामीणों ने बाल्टी लोटा पिपिया आदि बर्तनों में भरकर खूब ढोया। सड़क पर काफी दूर तक तेल बहता रहा। शुक्रवार सुबह लगभग 10 के आसपास ट्रेलर वाहन संख्या पीबी 13 एडब्लू 6207 जिसका ड्राइवर मसौवार पुत्र अब्दुल समद निवासी ग्राम छपरा थाना छपार जनपद मुजफ्फरनगर चल रहा था इसमें बैठा क्लीनर सुहेब पुत्र रशीद था और इसमें गिट्टी लदी हुई थी यह वाहन जैसे लखीमपुर की ओर से रायबोझा पुल पहुंचा तभी नानपारा की ओर से आ रही ट्रक वाहन संख्या एच आर55 टी 3037 जिसको ड्राइवर मोहम्मद फारूक पुत्र मोहम्मद हनीफ ग्राम उझारी थाना सैद नंगली जनपद अमरोहा चला रहा था दोनों गाड़ियां आपस में आमने-सामने टकरा गई, टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों गाड़ियों के पर खच्चे उड़ गए जिसमें गाड़ी संख्या पीबी 13 ए डब्लू 6207 में बैठा क्लीनर केबिन में दब गया जिससे उसकी मौके पर मौत हो गई जबकि दोनों ड्राइवर सुरक्षित बच गए। एक ट्रक में जहां गिट्टी लदी हुई थी तो दूसरे ट्रक में कड़ुवा तेल लदा हुआ था दोनों की आपस में हुई टक्कर के बाद कड़ुवा तेल सड़क पर बहने लगा तेल बहता देखकर सड़क के किनारे बसे गांव के ग्रामीण बर्तन लेकर आए और कडुवा तेल को लूटकर अपने घरों की ओर लेकर चले गए घटना के बाद सड़क पर काफी लंबा जाम लग गया घटना के सूचना मिलते ही थाना अध्यक्ष मोतीपुर आनंद चौरसिया अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और उन्होंने केबिन में फंसे क्लीनर को बाहर निकलवाया और विधि कार्रवाई शुरू की। इसके बाद क्रेन से दोनों वाहनों को सड़क से किनारे करवाया गया तब जाकर आवागमन बहाल हुआ। थानाध्यक्ष आनंद चौरसिया ने बताया कि दो ट्रकों की आमने-सामने भिड़ंत में एक खलासी की मौत हुई है शव को कब्जे में लेकर विधिक कार्रवाई की जा रही है।

साभार - दि ग्राम टुडे 

Post a Comment

0 Comments