गैंगरेप पीड़िता को मंगेतर ने अपनाया, मन्दिर में की शादी

 

          श्री अवध डाटकाम  9839627223

फतेहपुर :-- फतेहपुर जिले से एक ऐसा मामला प्रकाश में आया है जिसकी लोग खूब प्रसंशा कर रहे हैं जहां एक गैंगरेप पीड़िता से उसके मंगेतर ने सब कुछ जानते हुए पीड़िता से शादी कर ली। मिली जानकारी के अनुसार जिले में उस समय चर्चा का बाजार गर्म हो गया जब एक गैंगरेप की शिकार लड़की के घर उसका मंगेतर बारात लेकर पहुंच गया। दुल्हे ने बताया कि मेरे सामने ही एक भाजपा नेता और उसके दो साथियों ने मेरे मंगेतर से दरिंदगी किया।अगर मैं इस हालत में उसे छोड़ देता तो गांव समाज के लोग क्या कहते। मैं बारात लेकर आया हूं और सात फेरे लेकर जिंदगी भर साथ निभाऊंगा। एक मैरिज हॉल में शादी की रस्म पूरी हुई। दूल्हा उस गैंगरेप पीड़िता मंगेतर को दुल्हन बनाकर अपने घर ले गया जिसकी क्षेत्र में खूब चर्चा हो रही है।



Post a Comment

0 Comments