एयरटेल के नाम का मैसेज भेजकर खाते से उड़ाए दो लाख से अधिक रुपये

 


रिपोर्ट -  प्रभात सिंह

बरसठी / जौनपुर :--  स्थानीय थाना क्षेत्र के कूसा गांव निवासी एक व्यक्ति साइबर ठगी का शिकार हो गया। एयरटेल कंपनी के नाम से आए एक मैसेज पर भरोसा करना उसे भारी पड़ गया। जालसाजों ने उसके बैंक खाते से 2.09 लाख रुपये से अधिक की रकम पार कर दी। मामले में पुलिस ने आईटी एक्ट की धारा 66सी के तहत प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। उक्त गांव निवासी लियाकत अली ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 8 मई को उसके मोबाइल पर एयरटेल के नाम से एक मैसेज आया। उसने उसे कंपनी का आधिकारिक संदेश समझकर ओके कर दिया। इसके तुरंत बाद यूनियन बैंक ऑफ इंडिया स्थित उसके खाते से क्रमशः 95 हजार, 5 हजार, एक लाख और 9031.89 रुपये कट गए। खाते से कुल 2,09,031.89 रुपये निकलने पर उसके होश उड़ गए। पीड़ित ने तत्काल बैंक के कस्टमर केयर पर सूचना देने के साथ पुलिस से शिकायत की। बरसठी पुलिस ने अज्ञात साइबर ठगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। इस संबंध में थाना प्रभारी जय प्रकाश यादव ने बताया कि, मोबाइल मैसेज और बैंक ट्रांजैक्शन की जांच कर साइबर ठगों तक पहुंचने का प्रयास किया जा रहा है।

Post a Comment

0 Comments