पिता ने नहीं दिए पैसे तो पुत्र ने की बदसुलूकी, मुकदमा दर्ज


रिपोर्ट - प्रभात सिंह 

बरसठी / जौनपुर :--  स्थानीय थाना क्षेत्र के जमुनीपुर गांव निवासी एक कलयुगी बेटे द्वारा पिता के साथ एक बदसुलूकी का मामला तब प्रकाश में आया जब पिता पुत्र को रूपए देने से मना कर दिया, गुस्साए पुत्र ने पिता के साथ मारपीट शुरू कर दिया। मिली जानकारी के अनुसार उक्त गांव निवासी राजेश शुक्ला ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनका पुत्र अंकित शुक्ला उनसे रुपये मांग रहा था। रुपये देने से इनकार करने पर उसने अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए मारपीट की। आरोप है कि जाते समय उसने जान से मारने की धमकी भी दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ बीएनएस की धारा 115(2), 352 और 351(3) के तहत प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

Post a Comment

0 Comments