श्री अवध डाटकाम 9839627223
सुजानगंज/जौनपुर :- क्षेत्र के सुजानगंज से बेलवार मार्ग पर दीपकपुर से नाले पर जाने वाले चक रोड पर ट्रैक्टर के पलटने से चालक की दर्दनाक मौत हो गई।
प्रेमचंद पटेल 50 की मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार ट्रैक्टर चालक शेष नगर के रमनगरा का रहने वाला प्रेमचंद पटेल (50) ट्रैक्टर ट्राली से मिट्टी गिरने का काम कर रहा था । मिट्टी गिराने के बाद खाली ट्राली लेकर जा रहा था अचानक इंजन पलट गया और चालक उसके नीचे दब गया। लोग एम्बुलेंस से तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सुजानगंज ले आए ।सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर चिकित्सक ने देखते ही मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस शव को अपने कब्जे में लेकर विधिक कार्यवाही करने में जुट गई । मृतक मूल रूप से मुंगरा बादशाहपुर थाना अंतर्गत दखिनियां गांव का रहने वाला था जो यहां नेवासा के रूप में रह रहा था। सूचना पाते ही परिवार में कोहराम मच गया।

0 Comments