सुजानगंज के साकेत तिवारी ने जिले हासिल किया 5वां स्थान

 


श्री अवध डाटकाम  9839627223

सुजानगंज/जौनपुर :- माध्यमिक शिक्षा परिषद उत्तर प्रदेश बोर्ड द्वारा जारी परीक्षा परिणाम 2026 की इंटरमीडिएट परीक्षा में सुजानगंज के साकेत तिवारी ने जिले में 5 वां स्थान हासिल करके पूरे सुजानगंज क्षेत्र का सम्मान बढ़ाया है।

मिली जानकारी के अनुसार क्षेत्र के सरस्वती इण्टर मीडिएट कालेज ऊचगांव  के कक्षा 12 के छात्र छदान गांव निवासी साकेत तिवारी पुत्र सुरेंद्र कुमार तिवारी ने बेहतर प्रदर्शन करके 500 में से 449 अंक हासिल करके जौनपुर जिले में पांचवां स्थान हासिल किया है। परिणाम की जानकारी होते ही माता वंदना तिवारी एवं पिता सुरेंद्र कुमार तिवारी सहित तमाम क्षेत्रीय लोगों ने साकेत तिवारी को मिठाई खिलाकर बहुत बहुत बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

साकेत तिवारी ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता एवं गुरू जनों को दिया । विद्यालय के प्रधानाचार्य रविकांत ने खुशी जाहिर की और बच्चे एवं परिवार को सफलता की हार्दिक शुभकामनाएं दी।

Post a Comment

0 Comments