श्री अवध डाटकाम 9839627223
जबरन स्मार्ट मीटर लगाकर जनता को लूट रही है भाजपा सरकार- डा. प्रमोद कुमार सिंह
जौनपुर - उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा प्रदेश में जनता की सहमति के बिना बिजली उपभोक्ताओं के घरों में लगायें जा रहे प्रीपेड स्मार्ट मीटर के खिलाफ कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष डा प्रमोद कुमार सिंह के नेतृत्व में पीडब्ल्यूडी चौक से हाइडिल तक पैदल मार्च करते हुए बिजली विभाग के खिलाफ बुधवार को धरना प्रदर्शन किया। धरना को संबोधित करते हुए कांग्रेस पार्टी के जिलाध्यक्ष डा प्रमोद कुमार सिंह ने कहा कि योग आदित्यनाथ की भाजपा सरकार बिजली उपभोक्ताओं को जबरन स्मार्ट मीटर लगाकर लूट रही है बिजली की बार बार कटौती से परेशान जनता प्रीपेड मीटरों से आ रहे अधिक बिल से कराह रही है। कांग्रेस जिलाध्यक्ष डा प्रमोद कुमार सिंह ने सरकार पर तानाशाही और जनता के हितों की अनदेखी करने का आरोप लगाते हुए कहा कि बुलडोजर का भय दिखाकर प्रदेश सरकार मनमाने तरीके से काम कर रही है, प्रदेश में जनता की समस्याओं का निस्तारण करने की जगह नित नई समस्याओं को खड़ा कर रही है। प्रमोद कुमार सिंह ने मांग किया कि पुरानी मीटर व्यवस्था लागू किया जाये।धरना प्रदर्शन को संबोधित करते हुए शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष आरिफ खान ने कहा कि सरकार प्रीपेड स्मार्ट मीटरों को लगाना बंद करें, जनता में आक्रोश और भय दोनों व्याप्त है, आरिफ खान ने कहा कि बिजली उपभोक्ताओं के भारी विरोध के कारण सरकार ने नये बिजली मीटरों को लगाने का काम जो स्थगित किया है उसे पूरी तरह से निरस्त करते हुए बैठाई गयी जांच टीम की रिपोर्ट को सार्वजनिक किया जाये। आरिफ खान से कहा कि स्मार्ट मीटरों के द्वारा अब तक जबरन वसूली गयी बिजली का बिल वापस कर उपभोक्ताओं को राहत दिया जाए। इस दौरान कांग्रेसियों ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और अंत में महामहिम राज्यपाल के नाम संबोधित पांच सूत्रीय मांगपत्र आधिषाशी अभियंता को सौंपा। इस मौके पर डा. राकेश मिश्र मंगला गुरु, विनय तिवारी, लाल प्रकाश पाल, शिव मिश्रा, इरशाद खान राजू, राजकुमारी मिश्रा, विजय प्रकाश वर्मा, जयप्रकाश मिश्रा, प्रवेश निषाद, जब्बार अली सलमानी, सभासद शहनवाज मंजूर,अरविंद यादव, असरफ अली, मुहम्मद ताहिर,नीशू केसरी, रोहित कुमार सोनकर, वीरेन्द्र कुमार, अली हैदर, अश्वनी मौर्या, अभिषेक सिंह, सत्यदेव, अरसी अहमद, सारिक हुसैन, रईस अहमद, इकबाल हुसैन, शमसुद जोहा, शाकिब अली, मुहम्मद असरफ सहित अन्य लोग मौजूद रहे। धरना प्रदर्शन का संचालन संगठन प्रभारी राकेश मिश्रा ने किया।

0 Comments