श्री अवध डाटकाम 9839627223
महराजगंज/ जौनपुर :-- ग्राम रोजगार सेवक संघ महराजगंज के अध्यक्ष सन्तोष मिश्र के नेतृत्व में क्षेत्र में तैनात ग्राम रोजगार सेवकों ने सांकेतिक कलमबंद हड़ताल के साथ खण्ड विकास अधिकारी को अपनी विभिन्न मांगों को लेकर एक प्रदर्शन किया। विदित हो कि क्षेत्र के रोजगार सेवक, अतिरिक्त कार्यक्रम अधिकारी,लेखा सहायक , तकनीकी सहायक एवं कम्प्यूटर सहायक आदि का मानदेय नहीं मिलने से नाराज ग्रामीण रोजगार सेवकों ने दिनांक 16 अप्रैल से लेकर 25 अप्रैल तक सांकेतिक कलमबंद हड़ताल पर जाने का निर्णय लिया है। सरकार को इस आशय से अवगत कराने के लिए खण्ड विकास अधिकारी को एक ज्ञापन सौंपा है।
इस अवसर पर सीमा सिंह, प्रियंका तिवारी,मूल चंद सरोज, राजकुमार, प्रमोद कुमार, संदीप कुमार यादव, दुष्यंत सिंह, शिल्पा पटेल, सुनीता सरोज ,पवन कुमार , अमरनाथ निषाद, संगीता पटेल,सूर्यलाल आदि की उपस्थिति उल्लेखनीय रही।

0 Comments