रोजगार सेवकों की कलमबंद हड़ताल, सौंपेंगे ज्ञापन

 

       श्री अवध डाटकाम 9839627223

महराजगंज/जौनपुर :- अपनी विभिन्न मांगों को लेकर ग्राम रोजगार सेवक कलमबंद हड़ताल पर जाने की तैयारी में है इसके साथ ही खण्ड विकास अधिकारी को एक ज्ञापन भी सौंपेंगे। श्री अवध डाटकाम को दूरभाष पर इस आशय की जानकारी देते हुए महराजगंज खण्ड विकास क्षेत्र के ग्राम रोजगार सेवक सन्तोष मिश्र ने कहा कि ग्राम रोजगार सेवक 17 अप्रैल से अपनी विभिन्न मांगों ( बकाया वेतन भुगतान, इपीएफ आदि) को लेकर प्रदेश नेतृत्व के सभी कार्यक्रमों में शामिल होते हुए कलमबंद हड़ताल पर रहेंगे और दिन में 11 बजे खण्ड विकास अधिकारी को ज्ञापन सौंप कर अपनी पीड़ा व्यक्त करेंगे। इस कलमबंद हड़ताल के माध्यम से ग्राम रोजगार सेवक अपनी बात को प्रदेश सरकार तक पहुंचाने का प्रयास करेंगे।

                 

Post a Comment

0 Comments