श्री अवध डाटकाम 9839627223
बरसठी /जौनपुर :-- स्थानीय थाना क्षेत्र के निगोह गांव में क्रिकेट खेलने को लेकर हुए विवाद में मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर पर चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मिली जानकारी के अनुसार उक्त गांव निवासी मनोरमा देवी पत्नी जनार्दन गौतम ने पुलिस को दिए प्रार्थना पत्र में आरोप लगाया है कि 15 अप्रैल की रात करीब 11 बजे गांव के ही जितेंद्र गौतम, टोलू और साहिल ने पुराने विवाद को लेकर उनके बेटे के साथ मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता ने यह भी आरोप लगाया है कि घनश्याम नामक व्यक्ति के उकसाने पर घटना को अंजाम दिया गया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ बीएनएस की धारा 115(2), 352 व 351(3) के तहत मुकदमा दर्ज किया है। वहीं, दूसरे पक्ष से कृष्णा देवी पत्नी स्व जयप्रकाश गौतम की तहरीर पर भी पुलिस ने मामला दर्ज किया है। आरोप है कि उसी रात फोन पर उनके पुत्रों को गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी गई। इस मामले में पुलिस ने सर्वेश कुमार के खिलाफ धारा 351(3) व 352 के तहत मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस के अनुसार, दोनों मामलों की जांच की जा रही है और तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

0 Comments